Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
बाबर आजम ने 4 रन पर OUT होकर भी रचा इतिहास, अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने
South Africa vs Pakistan 1st Test: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने गुरुवार (26 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में पहले टेस्ट मैच के पहले दिन खास रिकॉर्ड बना दिया। साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू कर रहे कोर्बिन बॉश पारी के 15वें ओवर में गेंदबाजी करने और पहली गेंद पर उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद के आउट किया। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने बॉश के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। बाबर 11 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए।
इस चौके के साथ ही बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं। बाबर पाकिस्तान के पहले और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। बाबर ने वनडे में 5957 रन बनाए हैं, वहीं टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 4223 रन दर्ज हैं। Read More...