Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
लाइव मैच में फेवरेट रोहित शर्मा से मिलने पहुंचा डेयरडेविल फैन, पैर पर गिरकर हिट मैन का किया सम्मान !
12 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 197 रन बना लिए हैं और उसके लिए अब फॉलोऑन से बचना लगभग नामुमकिन हो गया है। भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को 601 रनों पर घोषित की थी और मेहमान टीम अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 404 रन पीछे है। वार्नोन फिलेंडर 23 और केशव महाराज 21 रन बनाकर टिके हुए हैं।
मेहमान टीम ने लंच के बाद अपने दूसरे सत्र में दो विकेट खो दिए। सेनुरान मुथुसामी सात रन के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा का शिकार बने।
एक छोर पर टिके कप्तान फाफ डु प्लेसिस (64) भी ज्यादा देर तक अपनी टीम को संभाल नहीं सके। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन की राह दिखाई।
नौवें विकेट के लिए फिलेंडर और महाराज के बीच अबतक 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आगे जानिए आखिर मैदान पर अपने फेवरेट रोहित से मिलने पहुंचा फैन►
इसके अलावा आजके दिन एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब एक फैन रोहित शर्मा से मिलने के लिए लाइव मैच के दौरान दर्शक दिर्घा से मैदान के अंदर जा पहुंचा। Read More...