Rr vs dc news
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टीम की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मंधाना और राउत ने जड़े अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (नाबाद 80) और पूनम राउत (नाबाद 62) के बीच दूसरे विकेट लिए हुई 138 रनों की साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारत रत्न अटल विहारी वाजयेपी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बढ़त बना ली।
दक्षिण अफ्रीका की टीम मंगलवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मंधाना के 64 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 और राउत के 89 गेंदों पर आठ चौकों के सहारे नाबाद 62 रन के सहारे 28.4 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाए और मैच जीत लिया।
कम रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स नौ रन बनाकर शब्निम इस्माइल का शिकार बनीं। इसके बाद मंधाना और राउत ने पारी को संभाला और टीम को अपनी साझेदारी के दम पर जीत दिलाई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस्माइल ने 46 रन देकर एक विकेट लिया। इससे पहले, झूलन गोस्वामी (4/42) के शानदार प्रदर्शन के आगे दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से लारा गुडऑल ने 77 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान सुने लूस ने 36, त्रिशा चेट्टी ने 12, मिगनोन डू प्रेज ने 11 और मरिजाने काप ने 10 रन बनाए। अयाबोंगा खाका पांच रन बनाकर नाबाद रहीं।
भारत की ओर से झूलन के अलावा राजेश्वरी गायकवाड ने तीन, मानसी जोशी ने दो और हरमनप्रीत कौर ने एक विकेट लिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
Related Cricket News on Rr vs dc news
-
Road Safety Series: दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर श्रीलंका लेजेंड्स ने हासिल की बड़ी जीत, दिलशान…
श्रीलंका लीजेंड्स ने यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स को नौ विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की जीत में ...
-
महिला दिवस पर कोहली का पत्नी और बेटी को तोहफा, इंस्टाग्राम पर खूबसूरत संदेश के साथ दोनों को…
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक मार्मिक संदेश पोस्ट के जरिए सोमवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और नवजात बेटी वामिका को सलाम किया। कोहली ने ...
-
Women's Day पर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर शेयर किया खास वीडियो, इन 9 महिलाओं का किया विशेष…
भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष रूप से नौ महिलाओं का जिक्र किया। सचिन ने महिला दिवस के मौके पर ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने ...
-
Vijay Hazare Trophy: गुजरात ने आंध्र प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में की एंट्री, 117 रनों के बड़े अंतर…
कप्तान प्रियांक पांचाल (134) रन की शानदार शतकीय पारी और अरजान नागवस्वाला (4/30) की उम्दा गेंदबाजी से गुजरात ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल -1 मुकाबले में ...
-
'2023 से टूर्नामेंटो का किया जाएगा विस्तार', महिला क्रिकेट को लेकर ICC का बड़ा फैसला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को 2023 के बाद से महिला टूर्नामेंटों के विस्तार की घोषणा की, जिसके तहत 2026 से महिला विश्व कप और महिला टी20 विश्व कप में ज्यादा टीमें हिस्सा ले ...
-
Road Safety Series: टूर्नामेंट में बांग्लादेश को नसीब हुई लगातार दूसरी हार, इंग्लैंड लेजेंड्स ने 7 विकेट से…
कप्तान केविन पीटरसन (42) रन की शानदार पारी से इंग्लैंड लेजेंड्स ने यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के सातवें मुकाबले में बांग्लादेश लेजेंड्स को रविवार को ...
-
NZ vs ENG: मैडी की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 32 रनों से हराया,…
मैडी विलियर्स (3/10) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड महिला टीम ने वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की महिला टीम को 32 रनों से हराकर तीन ...
-
WTC फाइनल के वेन्यू को लेकर हो सकता है बड़ा बदलाव, लॉर्डस के बजाए इस मैदान पर करेगा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के बदले साउथम्पटन में कराया जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि... ...
-
NZ vs AUS: मार्टिन गुप्टिल की विस्फोटक पारी से न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट…
मैन ऑफ द मैच मार्टिन गुप्टिल (71) के विस्फोटक पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर पांच ...
-
Road Safety Series: वीरेंद्र सहवाग ने तूफानी पारी में की चौकों-छक्कों की बरसात, 10 विकेट से जीते इंडिया…
सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (नाबाद 80 रन, 35 गेंद, 10 चौके, 5 छक्के) के तूफानी अर्धशतक की मदद से इंडिया लेजेंड्स टीम ने शुक्रवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ...
-
World Road Safety Series: शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने बांग्लादेश को 109 रनों पर समेटा
प्रज्ञान ओझा (2/12) तथा युवराज सिंह (2/15) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदशर्न की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने यहां शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज के मुकाबले ...
-
क्रिकेट प्रेमियों के आए 'अच्छे दिन', वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज के दूसरे मैच में दिग्गज लारा से टकराएंगे…
वर्ष 1990 और 2000 के दशक की शुरूआत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के मैचों को एक कड़े मुकाबले के रूप में देखा जाता था और रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 में भी कुछ ऐसा ही ...
-
Latest Cricket News: जानें आज की टॉप क्रिकेट ख़बरें
Feb.5, Latest Cricket News: दूसरे दिन के खेल के बाद भारतीय टीम ने ली 89 रनों की बढ़त। देखें पूरा स्कोरकार्ड ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक लगाया, 118 गेंदों पर 101 ...
-
IND vs ENG: इंग्लैंड के सामने दूसरे दिन भारत का पलड़ा रहा भारी, पंत और सुंदर की शानदार…
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (101) के करियर के तीसरे शतक और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 60) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51