Ruturaj gaikwad: Cricket News & Match Updates
Breaking News: महेंद्र सिंह धोनी नहीं रहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान! IPL 2024 में ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च को होने वाला है जिससे कुछ घंटो पहले ही सीएसके के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सीएसके की अगुवाई नहीं करेंगे। अब पांच बार की चैंपियन टीम को ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) लीड करने वाले हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक एक्स अकाउंट से ये ताजा खबर साझा की गई है। दरअसल, IPL के पेज से सभी टीमों के कैप्टन की ग्रुप फोटो पोस्ट की गई है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ रिप्रेजेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, IPL के पेज से एक और ट्वीट साझा किया गया है जिसमें ये साफ कहा गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ है। Read More...