Ruturaj gaikwad: Cricket News & Match Updates
रोहित-कोहली को जगह ना मिलने पर आया गांगुली का बड़ा बयान, बताया टी20 टीम में जगह मिलनी चाहिए या नहीं
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल से भारतीय टीम जब से बाहर हुई है उसके बाद से विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले है। हालांकि ये दोनों बल्लेबाज टेस्ट और वनडे में खेल रहे है। दोनों के टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। गांगुली के मुताबिक, ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अभी भी छोटे प्रारूप में टीम के लिए योगदान दे सकते हैं।
अपने बेस्ट खिलाड़ी चुनें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन हैं। मेरी राय में, विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों की T20I क्रिकेट में जगह है और मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कोहली या रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते। कोहली आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे और अगर आप मुझसे पूछें तो टी20 क्रिकेट में दोनों की जगह है। Read More...