S sreesanth slap gate bhajji: Cricket News & Match Updates
'मुझे तुमसे बात नहीं करनी, तुमने मेरे पापा को मारा' श्रीसंत की बेटी ने भज्जी को घेर लिया था
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह जब भी अपने करियर को मुड़कर देखते हैं तो उन्हें एक घटना का हमेशा दुख महसूस होता है और वो है उनके साथी रहे शांताकुमारन श्रीसंत के साथ हुआ थप्पड़ कांड, जिसने भारतीय क्रिकेट और उन्हें हिलाकर रख दिया था। अब हरभजन ने हाल ही में एक भावुक पल का खुलासा किया जो 2008 में हुए थप्पड़कांड से जुड़ा है।
हरभजन ने बताया कि कैसे जब वो एक बार श्रीसंत की बेटी से मिले तो उन्होंने उससे काफी प्यार से बात की लेकिन श्रीसंत की बेटी ने उनके साथ प्यार से बात नहीं की जिसने उन्हें अपराधबोध और पछतावे से भर दिया। ये विवादास्पद घटना मोहाली में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के बाद हुई। सचिन तेंदुलकर की अनुपस्थिति में उस समय मुंबई की कप्तानी कर रहे हरभजन ने मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया, कथित तौर पर तब जब श्रीसंत ने पंजाब की जीत के बाद मुस्कुराते हुए "हार्ड लक" कहा था। श्रीसंत की आंखों में आंसू की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। Read More...