Sahibzada farhan record: Cricket News & Match Updates
क्या टूटेगा Virat Kohli का सबसे बड़ा T20 World Cup रिकॉर्ड? पाकिस्तान के Sahibzada Farhan के पास है इतिहास रचने का मौका
Sahibzada Farhan Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का 10वां मुकाबला शनिवार, 28 फरवरी को श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 29 साल के साहिबजादा फरहान मौजूदा समय में बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान के लिए 6 मैचों की 5 इनिंग में 70.75 की औसत और 158.10 की स्ट्राइक रेट से 283 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी ठोकी है। Read More...