Sahibzada Farhan Century: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने बुधवार, 18 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 35वें मुकाबले नामीबिया (PAK vs NAM) के खिलाफ सेंचुरी ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए 58 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली। खास बात ये है कि इसी के साथ साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ दूसरे शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस टूर्नामेंट में 12 साल बाद किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले अहमद शहजाद ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में मीरपुर के मैदान पर बांग्लादेश के सामने नाबाद 111 रनों की इनिंग खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया था।