Sai sudharsan: Cricket News & Match Updates
क्या Virat Kohli से ऑरेंज कैप छीन पाएंगे Sai Sudharsan? RR vs GT मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 47वां मुकाबला सोमवार, 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान गुजरात टाइटंस के यंग बैटर साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) RCB के दिग्गज बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) से ऑरेंज कैप छीन कर अपने सिर सजा सकते हैं।
जी हां, ऐसा हो सकता है। दरअसल, साईं सुदर्शन मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए 8 मैचों में 52.12 की औसत से 417 रन ठोक चुके हैं। ऐसा करते हुए वो टूर्नामेंट में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अगर वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के मैदान पर सिर्फ 27 रनों की इनिंग भी खेलते हैं तो वो विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीन कर अपने नाम कर लेंगे। Read More...