Sam konstas: Cricket News & Match Updates
VIDEO: बुमराह ने दिखाए सैम कोंस्टस को दिन में तारे, बोल्ड करके दिखाया अतरंगी सेलिब्रेशन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्नट टेस्ट की दूसरी पारी में एक बार फिर से दुनिया को ये बता दिया कि क्यों उन्हें इस समय सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कहा जाता है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के डेब्यूटेंट सैम कोंस्टस ने बुमराह के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई अतरंगी शॉट्स लगाए थे और वो काफी सफल भी रहे थे लेकिन जब दूसरी बार बुमराह उनके सामने आए तो कोंस्टस की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई।
दूसरी पारी में कोंस्टस बुंमराह की धुन पर नाचते हुए दिखे और आखिरकार बुमराह ने सातवें ओवर में कोंस्टस को चारों खाने चित्त करते हुए बोल्ड कर दिया। ये सातवें ओवर की तीसरी बॉल थी जिसका कोंस्टस के पास कोई जवाब नहीं था। बुमराह की 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ऑफ स्टंप पर पड़ने के बाद सीम हुई और कोंस्टस के पैड-बैट के बीच से निकलती हुई स्टंप्स में जा घुसी और कोंस्टस की कहानी खत्म हो गई। Read More...