Sanju samson foundation: Cricket News & Match Updates
Advertisement
Sanju Samson ने जीते हजारों दिल, दिवाली के मौके पर किए गए इस नेक काम का VIDEO वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने दिवाली के मौके पर मैदान के बाहर अपने नेक काम से हजारों लोगों का दिल जीत लिया है। क्रिकेट से समय निकालकर संजू एक वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। संजू के इस खास दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो चुका है।
संजू सैमसन फाउंडेशन की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में क्रिकेटर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच नजर आ रहे हैं। वह वहां मौजूद लोगों को बिरयानी परोसते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बुजुर्गों के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। फाउंडेशन ने यह वीडियो दिवाली से एक दिन पहले साझा किया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है। Read More...