Saurabh tiwary
इस पूर्व क्रिकेटर ने बांधे धोनी की तारीफों के पुल, कहा- वो झारखंड क्रिकेट के भगवान है
झारखंड के सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) ने हाल ही में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। वहीं अब उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और झारखंड के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धोनी झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं। सौरभ ने झारखंड के लिए अपना आखिरी रणजी मैच राजस्थान के खिलाफ जमशेदपुर में खेला। वह धोनी के पूर्व भारतीय साथी थे और पूर्व कप्तान से प्रेरित लंबे बालों वाला लुक और शानदार बल्लेबाजी स्टाइल रखते थे।
तिवारी ने कहा कि, "एमएस धोनी झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं। जब से उन्होंने भारत के लिए खेलना शुरू किया, लोग हमें एक टीम के रूप में जानने लगे। उन्हें पता चल गया कि झारखंड कहां है। एमएस धोनी ने हमें आत्मविश्वास दिया और झारखंड डोमेस्टिक सर्किट में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। जब भी वह आसपास या शहर में होते है, वह हमारे प्रैक्टिस सेशन में भाग लेने आते है। धोनी भैया भी हर मैच से पहले हमें सलाह देते हैं। कभी-कभी वह वॉर्मअप गेम्स में भी हिस्सा लेते हैं। धोनी भैया का सपोर्ट ही हमारे लिए सब कुछ है।"
Related Cricket News on Saurabh tiwary
-
'टैलेंट है लेकिन डाइट पर फोकस करो', सौरभ तिवारी की फिटनेस पर फिर उठे सवाल
आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सौरभ तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अर्द्धशतक लगाया लेकिन वो अपनी टीम को हार से नहीं बचा ...
-
3 भारतीय खिलाड़ी जो वनडे में कभी नहीं हुए आउट, लेकिन टीम इंडिया से हो गए हमेशा के…
भारत में क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है और इस खेल की लोकप्रियता के चलते हर खिलाड़ी की चाहत होती है कि वो टीम इंडिया के लिए खेले और अपने देश का नाम रोशन करे। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago