Shabnim ismail return
साउथ अफ्रीका की पेसर ने वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए आएंगी नजर
ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम की सबसे अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ों में से एक शबनीम इस्माइल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रही हैं। 2023 में रिटायरमेंट लेने वाली इस स्टार गेंदबाज़ ने अब अपना फैसला बदल लिया है और अगले महीने होने वाले बड़े टूर्नामेंट में प्रोटियाज़ टीम का हिस्सा बन सकती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 37 साल की शबनीम इस्माइल ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर एनोक न्कवे और हेड कोच मांडला माशिम्बी से बातचीत के बाद वापसी के लिए हामी भरी है। टीम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका नाम स्क्वॉड में शामिल होगा। फैंस के लिए ये किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि शबनीम लंबे समय से दुनिया की सबसे खतरनाक महिला तेज़ गेंदबाज़ों में गिनी जाती हैं।
Related Cricket News on Shabnim ismail return
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42