Shafali varma
VIDEO: डार्सी ब्राउन ने तोड़ा शफाली वर्मा का दिल, अपनी ही गेंद पर पकड़ा गज़ब का कैच
ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 24 फरवरी को ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटके पर झटके दे डाले।
पहले ही ओवर में प्रतिका रावल आउट हो गईं और उसके बाद 8वें ओवर में डार्सी ब्राउन ने एक कमाल का कैच पकड़कर शफाली वर्मा को भी पवेलियन की राह दिखा दी। ब्राउन का ये कैच इतना शानदार था कि आप उसे एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगी। ये 8वें ओवर की चौथी गेंद थी जो कि ओवरपिच थी, शफाली इस गेंद को बिल्कुल सीधा ब्राउन के हाथों में मार बैठीं।
Related Cricket News on Shafali varma
-
शैफाली का दोहरा शतक, स्मृति मंधाना का शतक, भारत का रिकॉर्ड स्कोर
Shafali Varma: चेन्नई, 28 जून (आईएएनएस) महिला टेस्ट के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन रहा क्योंकि टीम इंडिया-महिला ने एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका-महिला के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन शानदार प्रदर्शन के ...
-
स्मृति मंधाना- शेफाली वर्मा ने SA गेंदबाजों की बैंड बजाकर रचा इतिहास,90 साल में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली…
India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा (SHAFALI VARMA) और स्मृति मंधाना ( SMRITI MANDHANA) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे... ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15