Shafali verma: Cricket News & Match Updates
WPL 2023: 3D प्लेयर शेफाली वर्मा, डाइव करके लपका डिवाइन का कैच; मैदान पर कंफ्यूज हुई खिलाड़ी
Shafali Verma Catch: वुमेंस आईपीएल 2023 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रनों के अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं, जब वह फील्डिंग करने मैदान पर आईं तब उन्होंने एक ऐसा गजब कैच पकड़ा जिसे देखकर विपक्षी टीम की बैटर सोफी डिवाइन के होश उड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह घटना आरसीबी की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। कप्तान मेग लैनिंग ने एलिसा कैप्सी को गेंद सौंपी थी। स्पिनर को देखकर सोफी डिवाइन ने आक्रमक शॉट खेलकर रन बटोरने चाहे। पहली ही गेंद पर डिवाइन ने आगे बढ़कर शॉट लगाया। बैट से कनेक्ट होने के बाद गेंद मिड ऑन की तरफ गई जहां शेफाली वर्मा ने चुस्ती फुर्ती दिखाकर बाईं ओर कूदते हुए गेंद को लपक लिया। Read More...