Shapoor zadran biography: Cricket News & Match Updates
शापूर जादरान: संघर्ष, मेहनत और टैलेंट की ऐसी कहानी जिसने अफगानिस्तान क्रिकेट को नई पहचान दी
अफगानिस्तान के लिए खेले खब्बू तेज गेंदबाज शापूर जादरान का दिल्ली में, खराब इम्यून कंडीशन (इम्यून सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था) के इलाज के दौरान (अपने 39वें जन्मदिन से एक दिन पहले) निधन हो गया। अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट को शुरू में मजबूती देने वाले खिलाड़ियों में से एक थे शापूर और यहां क्रिकेट की चर्चा के शुरू के दौर (2000 और 2010 के दशक) में उन्हें अफगानिस्तान का सबसे चर्चित क्रिकेटर गिनते थे।
उन्हें अक्सर अफ़ग़ानिस्तान का वसीम अकरम भी कहते थे। 6'2" लंबे, लहराते लंबे बालों के साथ दौड़ते हुए जब तेज गेंदबाजी करते थे तो बड़े आकर्षक लगते थे। विदेशी लीग (बांग्लादेश) में खेलने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी भी थे। इतने लोकप्रिय कि अफग़ानिस्तान के एक अरबपति मीरवाइज अजीजी (जो यूएई में रहते हैं) ने भारत में उनके इलाज का पूरा खर्च उठाया।
2009 से 2020 के बीच 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल खेले और 80 विकेट लिए। वे वही क्रिकेटर थे जिसने 2015 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध,अपने देश को पहली वर्ल्ड कप जीत दिलाई थी। सिर्फ उसी वर्ल्ड कप में खेले और 10 विकेट लिए, जो उस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट थे। साथ में चार टी20 वर्ल्ड कप (2010 से 2016 तक) भी खेले और 9 मैचों में 9 विकेट लिए। राशिद खान और असगर अफगान जैसे और कई युवा खिलाड़ियों के लिए वे प्रेरणा और गाइड थे। Read More...