Shemaine campbelle unwanted record: Cricket News & Match Updates
7 चौके 3 छक्के और 90 रन! Shemaine Campbelle ने साउथेम्प्टन में खेली तूफानी पारी, फिर भी नाम दर्ज हो गया Unwanted Record
Shemaine Campbelle Unwanted Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का चौथा मुकाबला बीते शनिवार, 13 जून को साउथेम्प्टन के द एजियस बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां वेस्टइंडीज की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ शेमाइन कैंपबेल (Shemaine Campbelle) ने न्यूजीलैंड के सामने 62 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 90 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस शानदार इनिंग के बावजूद शेमाइन कैंपबेल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल, 33 साल की शेमाइन कैंपबेल जो कि वेस्टइंडीज के लिए 155 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं, उन्होंने अब अपने करियर का पहला टी20 अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने इसके लिए 123 पारी खेली, यही वज़ह है अब वो टी20 इंटरनेशनल में पहला अर्धशतक जड़ने के लिए सर्वाधिक इनिंग खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। Read More...
Related Cricket News for Shemaine campbelle unwanted record - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16