Shemaine campbelle
ICC Women's World Cup 2022: वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया, कैंपबेल ने खेली विजयी पारी
ICC Women's World Cup 2022: वेस्टइंडीज की विकेटकीपर-बल्लेबाज शेमेन कैंपबेल (Shemaine Campbelle) की 80 गेंदों में 66 रन की पारी की बदौलत टीम ने इंग्लैंड को सात रन से मात दे दी। यूनिवर्सिटी ओवल में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में बुधवार को यहां वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआती साझेदारी 81 रनों की हुई, जिसमें डी डोटिन और हेली मेथ्यूज ने शानदार शुरुआत करते हुए टीम का स्कोरर बढ़ाने में मदद की। इस दौरान डिएंड्रा डॉटिन ने 31 रन और मैथ्यूज ने 45 रन की पारी खेली, लेकिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने अपने ओवर में डॉटिन को रन आउट किया और मैथ्यूज को कैच देने पर मजबूर किया। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम 81/2 थी।
एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद नाइट और कप्तान टेलर मैदान पर आईं, लेकिन गेंदबाज सोफी ने टेलर को भी अपने ओवर में कैच आउट करा दिया। सोफी ने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को बैक-टू-बैक आउट किया। वहीं, उन्होंने नाइट को भी छह रन पर वापस पवेलियन भेज दिया।
Related Cricket News on Shemaine campbelle
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 15 hours ago