Sher e punjab t20 league: Cricket News & Match Updates
WATCH: 12 छक्के,16 चौके, मुंबई इंडियंस के Naman Dhir ने T20 मैच में 64 गेंदों में खेली 173 रन की तूफानी पारी
मुंबई इंडियंस (MI) के ऑलराउंडर नमन धीर (Naman Dhir) ने 8 सितंबर को शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 में मोहाली किंग्स के खिलाफ मुकाबेल में अमृतसर सूरमास के लिए खेलते हुए अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएश बिंद्रा स्टेडियम में उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों में 270 की स्ट्राईक रेस 173 रन की पारी खेली जिसमें 12 छक्के और 16 चौके जड़े।
मोहाली किंग्स के कप्तान रमनदीप सिंह के टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला करने के बाद, अभिषेक शर्मा की जगह धीर ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने पहले ओवर में तीन डॉट बॉल खेलीं और फिर अपना खाता खोला। अगले ओवर में उन्होंने दो छक्के लगाकर इसकी भरपाई की, जिसमें सहज धवन, आयुष गोयल का शिकार बने। राहुल कुमार भी जल्दी आउट हो गए, लेकिन इससे धीर ने एक छोर से कमाल जारी रखा और पावरप्ले के बाद उनका स्कोर 19 गेंदों में 53 रन था। Read More...