Sherfane rutherford century
Advertisement
Sherfane Rutherford की हो गई मौज... बांग्लादेश ने मुफ्त का चौका देकर पूरी करा दी मेडन सेंचुरी; देखें VIDEO
By
Nishant Rawat
December 09, 2024 • 11:14 AM View: 1110
Sherfane Rutherford Century: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश (WI vs BAN ODI) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 8 दिसंबर को वार्नर पार्क सेंट किट्स में खेला गया था जहां कैरेबियाई बल्लेबाज़ शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 80 बॉल पर 7 चौके और 8 छक्के ठोकते हुए 113 रन बनाए जिसके दौरान उन्हें बांग्लादेशी टीम से मुफ्त का चौका भी मिला।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के 47वें ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए ये ओवर सौम्या सरकार कर रहे थे, वहीं उनके सामने शेरफेन रदरफोर्ड खड़े थे जो कि 95 रन पर पहुंच गए थे। यहां सौम्या सरकार ने पहली बॉल लेग स्टंप पर डाली, जिसे रदरफोर्ड ने टहलाकर दो रन चुराने के लिए दौड़ लगाई।
Advertisement
Related Cricket News on Sherfane rutherford century
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement