Shivam dube innings
Advertisement
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे की तूफानी पारी और हार्दिक पांड्या के साथ से भारत ने नीदरलैंड को दिया 194 रनों का लक्ष्य
By
Ankit Rana
February 18, 2026 • 21:01 PM View: 183
T20 World Cup 2026, India vs Netherlands: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारत ने शानदार वापसी करते हुए नीदरलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों के बाद शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर रनगति को तेज़ कर दिया। दुबे की विस्फोटक बल्लेबाज़ी के चलते भारत 193 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा।
बुधवार (18 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। हालांकि शुरुआत भारत के लिए कुछ खास नहीं रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन ने तेज़ शुरुआत तो दी, लेकिन 7 गेंदों में 18 रन बनाकर बड़ी पारी नहीं खेल सके।
TAGS
Shivam Dube Innings Hardik Pandya Partnership India Vs Netherlands 194 Runs Target T20 World Cup 2026 India Vs Netherlands Narendra Modi Stadium
Advertisement
Related Cricket News on Shivam dube innings
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement