Sikandar raza: Cricket News & Match Updates
'PSL से बहुत बड़ी लीग है IPL', सिकंदर रज़ा ने भी दिखाया पाकिस्तान को आईना
जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं और अपनी मैच जिताऊ पारी के अलावा उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसके चलते वो फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के 17वें सीजन से पहले वो पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे और पीएसएल के आगामी सीजन से पहले उन्होंने अपने बयान से पाकिस्तानी फैंस को दर्द देने का काम किया है।
रज़ा टूर्नामेंट के 16वें संस्करण में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया और वो आगामी सीजन में भी धमाल मचाने की पूरी कोशिश करेंगे। मगर फिलहाल रजा ILT20 में खेल रहे हैं, जहां वो दुबई कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके बाद वो पीएसएल में खेलेंगे और फिर वो आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स के साथ जुड़ेंगे। Read More...