Sikandar raza: Cricket News & Match Updates
ICC Rankings: रोहित शर्मा फिर बने ODI के किंग, South Africa के खिलाफ सीरीज से पहले सिर सजा नंबर-1 बल्लेबाज़ का ताज
Rohit Sharma ODI Ranking: भारतीय टीम रविवार, 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs SA ODI Series) खेलने वाली है जिससे पहले दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से जुड़ी एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, आईसीसी की ताजा ODI रैंकिंग में हिटमैन रोहित शर्मा एक बार फिर नंबर-1 का ताज हासिल कर चुके हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। आईसीसी ने बुधवार, 26 नवंबर को खिलाड़ियों की ताजा रैकिंग जारी की है जिसके अनुसार रोहित शर्मा 781 वनडे रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। जान लें कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिचेल, जो कि बीते समय में नंबर-1 की पॉजिशन पर थे, उन्होंने कीवी टीम के लिए चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबले नहीं खेले जिसके कारण वो अब 766 रेटिंग पॉइंट्स के साथ एक पायदान नीचे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। Read More...