Smriti mandhana: Cricket News & Match Updates
Only Test: स्मृति -शेफाली ने भारत को दी तूफानी शुरुआत,AUS को 219 पर ढेर कर 19 ओवर में ठोके 98 रन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एकेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 19 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 98 रन बना लिए हैं। मेजबान भारत पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 121 रन पीछे है। भारत को एकमात्र झटका शेफाली वर्मी के रूप में लगा, जिन्होंने 59 गेंदों में 40 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना ( 49 गेंदों में 43 रन) औऱ स्नेह राणा (4) दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद लौटी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत खराब रही और फोएबे लिचफील्ड (0) और एलिस पेरी (4) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ताहलिया मैग्राथ ने बैथ मूनी के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। ताहलिया ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 50 रन, वहीं मूनी ने 94 गेंदों में 40 रन बनाए। Read More...