Snake pose: Cricket News & Match Updates
VIDEO: चेन्नई में विराट ने किया नागिन डांस, आप भी देखिए कैसे लिए बांग्लादेशी टीम से मज़े
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। हालांकि फील्डिंग के दौरान रन मशीन कोहली ने कुछ ऐसा कर दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। विराट कोहली ने बांग्लादेश टीम को चिढ़ाने के लिए नागिन का पोज किया।
बता दें, बांग्लादेश की टीम अपने 'नागिन डांस' उत्सव के लिए जानी जाती है। हालांकि, कोहली का पोज 'नागिन डांस' जैसा नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स का मानना है कि वह अपने सांप पोज से बांग्लादेश के खिलाड़ियों को चिढ़ा रहे थे। आपको बता दे कि कोहली पहली पारी सिर्फ छह रन पर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी विराट कोहली को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा सके और 17 रन पर आउट हो गए। Read More...
Related Cricket News for Snake pose - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16