South africa coach reaction: Cricket News & Match Updates
IND Vs SA: बावुमा पर बुमराह और पंत की 'बौना' टिप्पणी पर साउथ अफ्रीका के कोच का रिएक्शन, बोले- मुझे नहीं लगता…
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत का टेम्बा बावुमा को लेकर किया गया ‘बौना’ कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। फैंस इसे लेकर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच ऐशवेल प्रिंस ने इस पूरे मामले को ज्यादा तूल देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करने वाली।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन एक मजेदार लेकिन चर्चा में आने वाली घटना देखने को मिली, जब जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की स्टंप-माइक में रिकॉर्ड बातों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा के LBW अपील के दौरान बुमराह और पंत की बातचीत इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसमें दोनों को बावुमा को ‘बौना’ कहते सुना गया। Read More...