Sr women
VIDEO अफगानिस्तान के बल्लेबाज इकराम साथी खिलाड़ी को बधाई देने के क्रम में हुए रन आउट, देखिए दिलचस्प वीडियो
नई दिल्ली, 7 नवंबर | वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के बुधवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में सात विकेट से हरा दिया, लेकिन इस मैच में चर्चा का विषय कुछ और रहा। यह मुद्दा था इकराम अली के ब्रेन फेड का, जिस कारण उन्हें मैच में अहम समय अपना विकेट गंवाना पड़ा। यह हालांकि पहली बार नहीं था जब क्रिकेट में ब्रेन फेड ने सुर्खियां बटोरी हों। स्टीव स्मिथ से लेकर पाकिस्तान के अजहर अली इस दिमागी स्थिति से गुजर कर पूरे विश्व में हंसी का कारण बन चुके हैं।
नया नाम इसमें अफगानिस्तान के इकराम का है। 19 साल के इकराम ने अपनी पारी की बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन गलती के कारण अपना अहम विकेट खो बैठे। इकराम ने टीम के दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद रहमत शाह के साथ टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की।
27वें ओवर में रहमत ने रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर इकराम ने रन पूरा किया और रहमत को बधाई देने की जल्दी में बिना गेंद और फील्डर को देखे रहमत के पास बधाई देने चले गए। गेंद डेड नहीं हुई थी और थ्रो पकड़ने के बाद विकेटकीपर शाई होप ने उनको रन आउट कर दिया। विंडीज ने इस पर रन आउट की अपील की और इकराम को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
ब्रेन फेड का नाम जब भी आता है तो स्मिथ का नाम भी सबके जेहन में सबसे पहले आता है। हाल ही में 30 अक्टूबर को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी-20 मैच में भी स्मिथ ब्रेन फेड के मामले को लेकर चर्चा में रहे, लेकिन इस बार वह शिकार नहीं हुए थे।
दरअसल, इस बार शिकार हुए थे श्रीलंका के स्पिनर लक्षण संदकाना। आस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में डेविड वार्नर ने संदकाना की गेंद को सीधा खेला। स्मिथ रन लेना चाहते थे, लेकिन वार्नर ने उन्हें वापस भेज दिया। संदकाना ने गेंद को पकड़ा और स्टम्प उखाड़ दिया, यहां तक स्मिथ क्रिज के पास नहीं थे।
यहीं ब्रेन फेड हुआ, क्योंकि संदकाना ने स्टम्प को उखाड़ दिया था लेकिन गेंद स्टम्प पर मारी नहीं थी। स्मिथ रन आउट होने से बच गए लेकिन संदकाना का नाम ब्रेन फेड की सूची में जुड़ गया।
इससे पहले स्मिथ 2017 में आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान के तौर पर भारत आए थे। बेंगलुरू में खेले गए दौर के दूसरे टेस्ट मैच में स्मिथ का ब्रेन फेड चर्चा का विषय बना था। आस्ट्रेलिया 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 73 रनों पर उसने अपने तीन विकेट खो दिए थे। स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब मैदान पर थे। उमेश यादव ने इसी बीच स्मिथ के पैड पर गेंद मारी और भारत ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर नाइजल लोंग ने थोड़ी देर बाद उंगली उठा दी और स्मिथ को आउट करार दे दिया।
आस्ट्रेलिया के पास रिव्यू उपलब्ध था और इसी पर स्मिथ अपने साथी हैंड्सकॉम्ब से चर्चा कर रहे थे। तभी स्मिथ ने कुछ ऐसा किया जो नियमों के मुताबिक भी गलत था। रिव्यू लेना है या नहीं इसके लिए स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा और तभी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस पर आपत्ती जताई और अंपायर से इसे रोकने को कहा।
इस मामले पर बाद में स्मिथ ने कहा भी था, "यह मेरी तरफ से ब्रेन फेड था और मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।"
पिछले साल आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए गए मैच में अजहर अली और असद शाफिक भी ब्रेन फेड के कारण हंसी के पात्र बने। अबु धाबी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अजहर और शफीक बल्लेबाजी कर रहे थे। चौथे दिन के नौवें ओवर में पीडर सिडल की गेंद पर अजहर ने गली की दिशा में गेंद को खेला। दोनों बल्लेबाज रन लेने के बाद रुक गए, क्योंकि उन्हें लगा कि यह चौका हुआ है। यहीं ये दोनों गलती कर बैठे। यह दोनों चौका मान चुके थे और बीच विकेट पर बातें कर रहे थे।
लेकिन गेंद बाउंड्री से लगी नहीं थी और मिशेल स्टार्क ने तुरंत यह भांपते हुए गेंद विकेटकीपर टिम पेन के पास थ्रो की। स्टार्क उस मैच में चोटिल थे इसलिए उन्हें बेहद आराम से यह काम किया जिससे अजहर और शफीक की बत्ती नहीं चली। टिम पेन ने गेंद को लिया और स्टम्प पर मार दिया।
दोनों बल्लेबाज यह सब अपने सामने देख रहे थे, लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। वह इस बात पर हैरान थे कि पेन ने गेंद को स्टम्प पर क्यों मारा और आस्ट्रेलिया जश्न क्यों मना रही है। बात में इन दोनों को पता चला कि यह रन आउट है और अजहर को बाहर जाना पड़ेगा। इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर दोनों बल्लेबाजों की काफी खिल्ली उड़ी थी।
Watch “Ikram Ali” on #Vimeo https://t.co/qac00fIkNQ
Related Cricket News on Sr women
-
महिला क्रिकेट: एंटीगा वनडे में जीता भारत, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर 2-1 से कब्जा
एंटीगा, 7 नवंबर | स्मृति मंधाना (74) और जेमिमाह रॉड्रिगज (69) की दमदार पारियों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से ...
-
WI vs AFG: वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया,ये खिलाड़ी बना मैन ऑफ…
6 नवंबर। रोस्टन चेज (94) और शाई होप (नाबाद 77) के अर्धशतकों की मदद से वेस्टइंडीज ने बुधवार को यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच ...
-
दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला ने वेस्टइंडीज को 53 रनों से हराया, पूनम राउत की शानदार पारी
4 नवंबर। पूनम राउत के बेहतरीन अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 53 रनों से हरा दिया। सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में रविवार ...
-
भारत की इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने खेली तूफानी पारी, लेकिन वेस्टइंडीज महिला टीम को मिली रोमांचक 1…
एंटीगुआ, 2 नवंबर | प्रिया पूनिया के 75 रनों की दमदार पारी के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक रन से हार झेलनी पड़ी। आईसीसी वुमेन्स ...
-
वेस्टइंडीज में इस मुसीबत फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, BCCI ने तुरंत उठाया कदम
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर| तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने गई भारतीय महिला टीम दैनिक भत्ता न मिलने के कारण वेस्टइंडीज में फंस गई जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ...
-
पाकिस्तान की क्रिकेट महिला टीम ने बांग्लादेश को हराया, इन दो महिला क्रिकेटरों की शानदार पारी
लाहौर, 28 अक्टूबर | कप्तान बिस्माह मारूफ और सलामी बल्लेबाज जेवरिया खान के अर्धशतकों के बाद सादिया इकबाल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां गद्दाफी स्टेडियम ...
-
भारत के साथ होने वाले वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
एंटिगुआ, 28अक्टूबर | शेमानी काम्पबेल और चेडीन नेशन को अगले महीने भारत के साथ होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ...
-
महिला क्रिकेट : इस दिग्गज को वेस्टइंडीज महिला टीम का अंतरिम कोच बनाया गया
सेंट जोन्स (एंटीगुआ), 17 अक्टूबर | पूर्व बल्लेबाज गुस लोगी को वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है। गुस, हेंडरसन स्प्रिंगर की जगह लेंगे जो क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) को कोचिंग एजुकेशन... ...
-
इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, फैन्स के लिए बड़ी खबर !
16 अक्टूबर। इंग्लैंड की दिग्गज महिला ऑलराउंडर जेनी गुन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जेनी गुन का करियर लगभग 15 साल तक का रहा। जेनी गुन के करियर की सबसे ...
-
साउथ अफ्रीका को रोमांचक मैच में हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज
वड़ोदरा, 14 अक्टूबर | अपनी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां रिलायंस स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को छह रनों से ...
-
भारत की इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर प्रिया पूनिया ने पहले ही वनडे मैच में ऐसा कर बनाया रिकॉर्ड
9 अक्टूबर। प्रिया पूनिया के नाबाद 75 रनों की दमदार पारी की बदौलत भारतीय क्रिकट टीम ने यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट से जीत ...
-
महिला क्रिकेट: पहले वनडे में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, डेब्यू मैच में ही प्रिया…
9 अक्टूबर। प्रिया पूनिया के नाबाद 75 रनों की दमदार पारी की बदौलत भारतीय क्रिकट टीम ने यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज ...
-
आईसीसी ने जारी की ताजा वनडे रैकिंग, भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस नंबर पर
दुबई, 7 अक्टूबर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी की ओर से सोमवार को जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। भारतीय टीम ने इसके साथ ही इंग्लैंड पर अपनी बढ़त ...
-
पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की इस खिलाड़ी को मिला महिला बिग बैश लीग में खेलने का मौका
3 अक्टूबर। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी निदा दार महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से करार करने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने लीग की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर्स के ...