Sunil gavaskar
मैच फिक्सिंग करने वालों पर गावस्कर ने दिया ऐसा बयान, लालच का ईलाज नहीं...
23 सितंबर। मैच फिक्सिंग जैसी चीज एक बार फिर भारतीय क्रिकेट में घुसपैठ कर रही है, ऐसे में दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि लालच का कोई ईलाज नहीं है। हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) और कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में मैच फिक्सिंग की कई खबरें सामने आई थीं।
वेबसाइट क्रिकबज ने गावस्कर के हवाले से लिखा है, "लालच ऐसी बला है जिसे शिक्षा, मार्गदर्शन, सेमीनार या भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी नहीं सुधार सकते। सर्वश्रेष्ठ समाज, सबसे ज्यादा विकसित समाज में भी अपराधी होते हैं। क्रिकेट में भी आपके पास अलग तरह के लोग होते हैं जो लालच में आ जाते हैं। इसके अलग कारण हो सकेत हैं कि जिनकी वजह से लोग इसके लिए बाध्य हो जाते हैं। मैं समझता हूं कि आप इसे नियंत्रित नहीं कर सकते।"
गावस्कर ने हालांकि कहा कि अब तकनीक के माध्यम से इस बात को सुनिश्चित किया जाता है कि ऐसे लोग बच नहीं पाएं।
उन्होंने कहा, "मैं उन स्थितियों को समझ सकता हूं जहां खिलाड़ी सोचता है कि वह इससे बच निकलेगा, लेकिन आप बच नहीं सकते क्योंकि इसे टीवी पर दिखाया जा रहा है, हर एक छोटी चीज दिखाई जा रही है। आप कुछ गलत करते हैं तो पकड़े जाएंगे।"
भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद भी भारत के पूर्व कप्तान को लगता है कि इन टूर्नामेंटस को लोगों का समर्थन हासिल है और यह भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे।
उन्होंने कहा, "आप जिलों से आ रही प्रतिभाओं को देखिए। उदाहरण के तौर पर कर्नाटक प्रीमियर लीग, कई लोग राज्य के अंदरुनी इलाकों से आए हैं जिन्हें कर्नाटक के सर्वश्रेष्ठ जौहरी भी शायद नहीं निकाल पाते।"
उन्होंने कहा, "यही टीएनपीएल और बाकी की अन्य लीगों के साथ है। मुझे लगता है कि यह लीग काफी अच्छी हैं। यह भारतीय क्रिकेट को और ज्यादा प्रतिभाएं दे रही हैं।"
Related Cricket News on Sunil gavaskar
-
Greed can't be cured: Sunil Gavaskar on match-fixing
New Delhi, Sep 23: With the menace of match-fixing once again making its way into India cricket, legendary batsman Sunil Gavaskar has underlined the slippery ground the game was treading on, saying t ...
-
Gavaskar, Shetty join US company as ambassadors
Sep 21 (CRICKETNMORE) Cricket legend Sunil Gavaskar and Bollywood star Suniel Shetty have joined a US company, Triton Solar, as ambassadors. The company on Saturday made an announcement to this effect ...
-
गावस्कर ने कहा, धोनी का वक्त आ गया है, निकाले जाने से पहले खुद सम्मान के साथ चले…
20 सितंबर। इन दिनों धोनी के रिटायरमेंट को लेकर काफी बातें हो रही है। एक तरफ जहां धोनी खुद को लगातार क्रिकेट के अलग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर धोनी के विकल्प विकेटकीपर ...
-
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, महान सुनील गावस्कर के 48 साल पुराने खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
16 सितंबर,नई दिल्ली। मेजबान इंग्लैंड ने लंदन के ओवल मैदान में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों से हरा दिया। सीरीज 2-2 के ड्रॉ पर खत्म हुई और इसके ...
-
सुनील गावस्कर महान मुक्केबाज मोहम्मद अली की पत्नी से मिले, क्रिकेट संग्रहालय खोलने के बारे में हुई चर्चा
13 सितंबर। महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने केंटकी में दिवंगत मुक्केबाज मुहम्मद अली की पत्नी लोनी अली और लुइसविले के मेयर ग्रेग फिशर से मुलाकात की और उनसे प्रतिष्ठित मुहम्मद अली केंद्र में एक क्रिकेट ...
-
Gavaskar meets Md. Ali's wife, discuss cricket museum in Kentucky
Louisville, Sep 13 Legendary Indian cricketer Sunil Gavaskar on his visit to Muhammad Ali's hometown in Kentucky met with Lonnie Ali, wife of the boxing great and Louisville Mayor Greg Fischer to ...
-
Get a life: Sunil Gavaskar to those faulting Bumrah's action
Kingston (Jamaica), Sep 2: Legendary batsman Sunil Gavaskar has lashed out at people who criticised Jasprit Bumrah's action after he became the third Indian bowler to pick up a hat-trick in Tes ...
-
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
भारत और वेस्टइंडीज ने अपने क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक बल्लेबाजों को देखा है। इन बल्लेबाजों ने एक दूसरे के टीम के खिलाफ टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई यादगार शतक ...
-
India vs West Indies: भारत- वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरिज का आगाज एंटीगुआ के मैदान पर होगा। इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच कई यादगार टेस्ट मुक़ाबलें हुए है जिसमें दोनों ...
-
ऋषभ पंत या श्रेयस अय्यर में किसे मिले टीम इंडिया में नंबर 4 पर मौका,सुनील गावस्कर ने बताई…
नई दिल्ली, 12 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वनडे टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करानी चाहिए। साथ ही गावस्कर ने यह ...
-
Sunil Gavaskar bats for Iyer at 4 and Pant at 5
New Delhi, Aug 12: Former India skipper Sunil Gavaskar has backed Shreyas Iyer for the number four spot in India's ODI batting order saying the Delhi Capitals skipper should be given a permanent ...
-
सुनील गावस्कर बोले, वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में 4 विकेटकीपर क्यों खेले, जवाब दे टीम प्रबंधन
नई दिल्ली, 2 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि टीम प्रबंधन को आज नहीं तो कल इस बात का जवाब देना होगा कि आखिरकार क्या कारण था ...
-
विपक्ष कितना भी मजबूत हो, सौरव गांगुली ने कभी कदम पीछे नहीं हटाए: सुनील गावस्कर
नई दिल्ली, 30 जुलाई| भारत के पूर्व कप्तान और महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर मानते हैं कि सौरव गांगुली अपने समय में भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक रहे हैं क्योंकि विपक्षी टीम चाहें ...
-
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में कमेंट्री करते नजर आएंगे ये 2 दिग्गज बल्लेबाज
मुंबई, 29 जुलाई | विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार सर विवियन रिचर्ड्स और सुनील गावस्कर तीन अगस्त से शुरू हो रहे भारत के वेस्टइंडीज दौरे में मैचों में कमेंट्री करते नजर आएंगे। ...