Sunrisers hyderabad: Cricket News & Match Updates
वैभव के शतक पर भारी पड़ी ईशान-अभिषेक की पारी, एसआरएच ने आरआर को 5 विकेट से हराया
राजस्थान रॉयल्स से मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड 5 गेंदों में महज 6 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए महज 55 गेंदों में 132 रनों की साझेदारी निभाई। अभिषेक ने 29 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए। वहीं, ईशान ने 31 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।
अभिषेक-ईशान के पवेलियन लौटने के बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम की नैया को पार लगाने का जिम्मा उठाया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 53 रनों की अहम साझेदारी निभाई। नीतीश 18 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन ने 24 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। सलिल अरोड़ा 8 और अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, फरेरा ने एक विकेट निकाला। Read More...