Surya kumar yadav: Cricket News & Match Updates
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, राहुल और सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, रोहित और कोहली हुए बाहर
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत को लीड करेंगे, इसके बाद सेंचुरियन (26 दिसंबर से) और केप टाउन (3 जनवरी से) में तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। केएल राहुल (KL Rahul) वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) सफेद गेंद की सीरीज के लिए अफ्रीका नहीं जाएंगे क्योंकि उन्होंने बोर्ड से रेस्ट का अनुरोध किया था।
रोहित और विराट टेस्ट सीरीज खेलेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है और वर्तमान में उनका मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है। साई सुदर्शन को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। संजू को टी20 में नहीं बल्कि वनडे टीम में जगह मिली है। दीपक चाहर की वनडे और टी20 दोनों में वापसी हुई है। सूर्या वनडे टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे है। Read More...