T20 blast 2020: Cricket News & Match Updates
6,6,6,6,6: RCB के प्लेयर ने 1 ओवर में लगाए 5 छक्के, IPL 2024 में मचा सकता है तबाही; VIDEO
इंग्लैंड और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के ऑलराउंडर विल जैक्स एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। जैक्स आईपीएल 2023 में चोट के चलते नहीं खेल पाए थे लेकिन 2024 आईपीएल में उनके खेलने की पूरी संभावना है और इसी बीच उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के लगाकर रिंकू सिंह की यादें ताजा कर दी हैं। विल जैक्स ने मिडिलसेक्स के खिलाफ सरे के लिए खेलते हुए टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में पांच छक्के लगाए हैं।
जैक्स ने मिडलसेक्स के लेग स्पिनर ल्यूक हॉलमैन के ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर आरसीबी फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है। हालांकि, जैक्स के पास भारत के युवराज सिंह के 6 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका था लेकिन वो इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। जैक्स को आरसीबी ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन चोट के कारण वो आईपीएल 2023 सीज़न में नहीं खेल पाए थे। Read More...