T20 challenge
Women's T20 Challenge 2020: रोमांचक मैच में वेलोसिटी ने सुपरनोवा को 5 विकेट से हराया
वेलोसिटी ने बुधवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 चैलेंज के पहले मैच में सुपरनोवा के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की। अच्छी शुरुआत के बाद सुपरनोवा बड़ा स्कोर नहीं कर पाई और 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। वेलोसिटी ने एक गेंद शेष रहते हुए यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
वेलोसिटी को पहले ओवर ही में झटका लग गया। डेनियल व्याट चार खाली गेंद निकालने के बाद पांचवीं गेंद पर आयाबोंगा खाखा की गेंद पर विकेटकीपर तान्य भाटिया के हाथों लपकी गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और चार शानदार चौके मारे, लेकिन शेफाली अपने इसी आक्रामक अंदाज में विकेट भी खो बैठीं। खाखा की गेंद पर सेलमन ने उनका कैच पकड़ा। शेफाली ने 11 गेंदों पर 17 रन बनाए।
Related Cricket News on T20 challenge
-
Women's T20 Challenge 2020: वुमेंस के मिनी आईपीएल की आज होगी शुरूआत,मिताली- हरमनप्रीत की टीम में होगी टक्कर
यूएई में आईपीएल के लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने बाद अब वुमेंस (महिलाओं) का मिनी आईपीएल यानी Women's T20 Challenge शुरू होने जा रही है। यह इस लीग का तीसरा संस्करण होगा और कुल ...
-
BCCI ने महिला टी-20 चैलेंज के लिए की शेड्यूल औऱ टीमों की घोषणा,हरमनप्रीत कौर समेत इन्हें मिली कप्तानी
बीसीसीआई (BCCI) ने रविवार को महिला टी-20 चैलेंज ( Women's T20 Challenge) के लिए तीन टीमों का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चार से नौ नवंबर के बीच खेला जाएगा। तीन ...
-
महिला टी-20 चैलेंज-2020 के शेड्यूल का ऐलान, 4 टीमें होंगी शामिल, यहां खेला जााएंगे मैच !
29 फरवरी। महिला टी-20 चैलेंज-2020 के चार मैच जयपुर में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने शनिवार को इस बात की जानकार दी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ के दौरान जयपुर का सवाईमान सिंह स्टेडियम कुल सात ...
-
महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट में शामिल होने वाली महिला खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, जानिए
जयपुर, 26 अप्रैल | हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज छह से 11 मई तक यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कप्तानी करेंगी। इंडियन प्रीमियर ...