T20 world cup 2007: Cricket News & Match Updates
17 साल बाद मिले पुराने दोस्त, धोनी और जोगिंदर शर्मा की तस्वीर हुई वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाने वाले जोगिंदर शर्मा को भूल तो नहीं गए आप? जी हां, वही जोगिंदर शर्मा जिन्होंने मैच का आखिरी ओवर डाला था और पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक को आउट करके भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया था। अब जोगिंदर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं क्योंकि उनकी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
दरअसल, धोनी ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के अंतिम ओवर के हीरो जोगिंदर शर्मा से फिर मुलाकात की। जोगिंदर शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मुलाकात की झलकियाँ साझा कीं और कहा कि वो 12 साल बाद धोनी से मिलकर वाकई बहुत खुश हैं। जोगिंदर ने 'ऐ यार सुन यारी तेरी' नामक एक पुराने हिंदी गाने का इस्तेमाल किया और पोस्ट को कैप्शन दिया, "बहुत लंबे समय के बाद धोनी से मिलकर अच्छा लगा। लगभग 12 साल बाद आपसे मिलने का मज़ा आज अलग था।" Read More...