इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) शनिवार से चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के साथ होगी। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दे कि आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। इस लीग की शुरुआत 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी20वर्ल्ड कप के तुरंत बाद अगले साल लॉन्च किया गया था। इस वर्ल्ड को भारत ने जीता था लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2007 के उस भारतीय टीम के चार खिलाड़ी अभी भी आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। तो आज हम आपको उन्हीं 4 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
1. एमएस धोनी
टी20 वर्ल्ड कप 2007 एक कप्तान के रूप में एमएस धोनी के लिए पहला बड़ा काम था और उन्होंने इसे बेहतरीन ढंग से किया। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियन बना दिया। धोनी ने युवा खिलाड़ियों के ग्रुप को लीड और टूर्नामेंट जीता। वहीं उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्हें 5 बार चैंपियन बनाया। वो इस साल आईपीएल के 17वें सीजन में खिताब को डिफेंड करने उतरेंगे। 42 वर्षीय धोनी ने आईपीएल में 250 मैच खेले है और 135.92 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5082 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक देखने को मिले है। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन रहा है।