पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह, जिन्होंने 2007 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत और 2011 में वनडे वर्ल्ड कपजीत मे अहम भूमिका निभाई है। उनके जीवन में एक बहुत बड़ी खुशी आई है। उनकी पत्नी हेज़ल कीच ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। युवराज ने एक पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी दी। उनके घर बेटी का आगमन हुआ है।
युवराज ने एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए, 'रातों की नींद हराम हो गई है क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी औरा का स्वागत करते हैं और अपने परिवार को पूरा करते हैं।" जैसे ही युवराज सिंह ने पोस्ट डाला, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां देना शुरू कर दिया। सानिया मिर्जा और हरभजन सिंह ने लाल दिल वाले इमोजी बनाये। वहीं, ऋचा चड्ढा ने लिखा, "प्यार करने लायक क्या नहीं?, भगवान भला करे।"
Sleepless nights have become a lot more joyful as we welcome our little princess Aura and complete our family @hazelkeech pic.twitter.com/wHxsJuNujY
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 25, 2023
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की है। कपल का पहले से ही एक बच्चा है और यह उनका दूसरा बच्चा है। पंजाब किंग्स के पूर्व बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर अपने नवजात बेबी ओरियन कीच सिंह के आगमन की घोषणा की, जिसका जन्म जनवरी 2022 में हुआ था। कपल की खुशी देखते ही बनती है।