Hazel keech
Advertisement
युवराज सिंह और हेज़ल कीच ने किया दूसरे बच्चे का स्वागत, रखा ये प्यारा नाम
By
Nitesh Pratap
August 25, 2023 • 19:17 PM View: 1647
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह, जिन्होंने 2007 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत और 2011 में वनडे वर्ल्ड कपजीत मे अहम भूमिका निभाई है। उनके जीवन में एक बहुत बड़ी खुशी आई है। उनकी पत्नी हेज़ल कीच ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। युवराज ने एक पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी दी। उनके घर बेटी का आगमन हुआ है।
युवराज ने एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए, 'रातों की नींद हराम हो गई है क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी औरा का स्वागत करते हैं और अपने परिवार को पूरा करते हैं।" जैसे ही युवराज सिंह ने पोस्ट डाला, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां देना शुरू कर दिया। सानिया मिर्जा और हरभजन सिंह ने लाल दिल वाले इमोजी बनाये। वहीं, ऋचा चड्ढा ने लिखा, "प्यार करने लायक क्या नहीं?, भगवान भला करे।"
Advertisement
Related Cricket News on Hazel keech
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18
Advertisement