T20 world cup: Cricket News & Match Updates
'इनके लिए तो दो कीपर चाहिए', अर्शदीप सिंह संग मस्ती करते नजर आए अभिषेक शर्मा
अर्शदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'स्नैपचैट' पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिषेक कहते हैं कि अर्शदीप को गेंदबाजी करते हुए दो विकेटकीपर चाहिए। अर्शदीप जब इसका कारण पूछते हैं तो अभिषेक कहते हैं कि एक कीपर तो विकेट के पीछे चाहिए, जबकि दूसरा विकेटकीपर अर्शदीप की वाइड गेंद को पकड़ने के लिए चाहिए। अर्शदीप मजाकिया अंदाज में संजू सैमसन से पूछते हैं कि क्या दो कीपर लगा लिए जाएं और फिर वह कहते हैं, "हमारे पास तो दो विकेटकीपर भी हैं।"
T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मिली जीत के बाद टीम बस में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह मस्ती करते हुए नजर आए। अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में अर्शदीप की लगातार वाइड गेंद फेंकने की आदत को लेकर तंज कसा।
Also Read: LIVE Cricket Score
अर्शदीप का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा है। वह 7 मुकाबलों में अब तक 9 ही विकेट निकाल सके हैं। अर्शदीप का इस दौरान गेंदबाजी इकोनॉमी भी 8.53 का रहा है। सुपर-8 राउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 43 रन खर्च किए थे। वहीं, अभिषेक शर्मा का बल्ला भी टूर्नामेंट में पूरी तरह से खामोश रहा है। 7 पारियों में अभिषेक महज 89 रन ही बना सके हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी अभिषेक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। Read More...
Related Cricket News for T20 world cup - Tesst
फॉर्म में बल्लेबाज, गेंदबाजी चिंता का विषय, जानिए फाइनल के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया?
England Women Relocate UAE Camp To South Africa Following Regional Security Concerns
'हम जीतेंगे टी20 वर्ल्ड कप', फाइनल मुकाबले से पहले बोले भारतीय गेंदबाज आकाश दीप
टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के लिए 'सिरदर्द' बनी इन 3 खिलाड़ियों की खराब फॉर्म
T20 WC: Five Indian Batters Who Have Dominated New Zealand In T20Is
IND-ENG Semifinal Had 'tension, Thunderous Cheers & Unforgettable Moments': Saikia
T20 WC: Illingworth, Wharf Named On-field Umpires For India-New Zealand Title Clash
Mumbai Indians Unveils New Jersey Ahead Of IPL 2026
T20 WC: India Head To Ahmedabad For Final Against New Zealand
T20 WC: Back The Player Or Chase The Title? India’s Abhishek Sharma Dilemma
Ricky Martin To Perform At T20 WC Closing Ceremony Ahead Of IND-NZ Final
T20 WC: ‘Cricket’s A Cruel Game, It's Tough Pills To Swallow,' Bethell After England's SF Loss
Earlier We Had Jadeja And Axar Is Filling That Void Well: Gavaskar
'सोशल मीडिया और फोन से बनाई दूरी', संजू सैमसन ने दमदार वापसी का राज बताया
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16