Taxes super kings vs los angeles knight riders: Cricket News & Match Updates
MLC 2023: टेक्सास सुपरकिंग्स का धमाकेदार आगाज़, पहले मैच में लास एंजिल्स नाइट राइड को 69 रनों से हराया
MLC 2023: मेजर क्रिकेट लीग का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच खेला गया जिसे फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सुपरकिंग्स ने 69 रनों से जीत लिया। इस मैच में नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था लेकिन सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों ने सुनील नारायण के इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन लगा दिए।देखें स्कोरकार्ड
सुपरकिंग्स के लिए ओपनर डेवोन कॉनवे ने 37 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली जबकि उनके साथी और कप्तान फाफ डु प्लेसिस पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद डेविड मिलर और कॉनवे ने मिलकर पारी को संभाला और ये सुनिश्चित किया कि सुपरकिंग्स की टीम एक बड़े स्कोर तक पहुंचे। कॉनवे के अलावा मिलर ने भी 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 42 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इन दोनों की पारियों के चलते ही सुपरकिंग्स की टीम 180 के पार पहुंचने में सफल रही। Read More...
Related Cricket News for Taxes super kings vs los angeles knight riders - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16