Tayla vlaeminck injured: Cricket News & Match Updates
Womens T20 WC 2024: AUS को लगा तगड़ा झटका, PAK के खिलाफ फील्डिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल हुई ये खिलाड़ी
वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है। तेज गेंदबाज तायला व्लामिन्क (Tayla Vlaeminck) फील्डिंग के दौरान अपने कंधे को गंभीर रूप से चोटिल करवा बैठी और इस वजह से उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। अब वो आगे आने वाले मैचों में खेलेंगी या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
यह घटना पहले ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब मेगन शट मुनीबा अली को गेंदबाजी कर रही थीं। शट ने ऑफ के बाहर फुल लेंथ डिलीवरी फेंकी और मुनीबा ड्राइव के लिए गयी। हालाँकि, वह गेंद से अच्छा संपर्क नहीं बना सकी और गेंद स्लिप कॉर्डन के पार चली गई। तायला गेंद के पीछे गयी लेकिन डाइव लगाते हुए उनका घुटना टर्फ में फंस गया और वह अपने कंधे को गंभीर रूप से चोटिल करवा बैठी। तायला काफी दर्द में दिखाई दी। इसके बाद वो फिजियो की मदद से बाहर चली गयी। Read More...
Related Cricket News for Tayla vlaeminck injured - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago