Advertisement
Advertisement
Advertisement

Womens T20 WC 2024: AUS को लगा तगड़ा झटका, PAK के खिलाफ फील्डिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल हुई ये खिलाड़ी

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा। उनकी तेज गेंदबाज तायला व्लामिनक फील्डिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गयी और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

Advertisement
Womens T20 WC 2024: AUS को लगा तगड़ा झटका, PAK के खिलाफ फील्डिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल हुई ये खि
Womens T20 WC 2024: AUS को लगा तगड़ा झटका, PAK के खिलाफ फील्डिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल हुई ये खि (Image Source: Google)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Oct 11, 2024 • 09:29 PM

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है। तेज गेंदबाज तायला व्लामिन्क (Tayla Vlaeminck) फील्डिंग के दौरान अपने कंधे को गंभीर रूप से चोटिल करवा बैठी और इस वजह से उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। अब वो आगे आने वाले मैचों में खेलेंगी या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
October 11, 2024 • 09:29 PM

यह घटना पहले ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब मेगन शट मुनीबा अली को गेंदबाजी कर रही थीं। शट ने ऑफ के बाहर फुल लेंथ डिलीवरी फेंकी और मुनीबा ड्राइव के लिए गयी। हालाँकि, वह गेंद से अच्छा संपर्क नहीं बना सकी और गेंद स्लिप कॉर्डन के पार चली गई। तायला गेंद के पीछे गयी लेकिन डाइव लगाते हुए उनका घुटना टर्फ में फंस गया और वह अपने कंधे को गंभीर रूप से चोटिल करवा बैठी। तायला काफी दर्द में दिखाई दी। इसके बाद वो फिजियो की मदद से बाहर चली गयी। 

Trending

ऑस्ट्रेलिया की वूमेंस क्रिकेट टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तायला को लेकर कहा कि, "चौका रोकने के प्रयास में तायला का दाहिना कंधा खिसक गया। उनका कंधा अब रीलोकेट हो गया है और चोट की गंभीरता का पता आने वाले दिनों में आगे के मूल्यांकन के बाद चलेगा।"

14वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 19.5 ओवर में 82 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। आलिया रियाज ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 32 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन और इरम जावेद ने क्रमशः 12(18), 12(25) रनों का योगदान दिया। एशले गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। 

ऑस्ट्रेलिया वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स, मेगन शट, तायला व्लामिन्क । 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

पाकिस्तान वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर/कप्तान), सिदरा अमीन, निदा डार, सदफ शमास, आलिया रियाज, इरम जावेद, ओमैमा सोहेल, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह। 

Advertisement

Advertisement