Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

The 6ixty

Cricket Image for 6ixty Andre Russell Angry After Direct Hit Run Out Watch Video
Andre Russell angry

'पटका बल्ला मारी चीख', रनआउट होने के बाद झल्लाए आंद्रे रसेल, देखें वीडियो

By Prabhat Sharma August 30, 2022 • 17:22 PM View: 1017

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स 6ixty टूर्नामेंट की पहली चैंपियन बनी है। इस टी-10 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज के वार्नर पार्क में खेला गया जहां ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 2 गेंद शेष रहते तीन विकेट से मुकाबले को जीत लिया। टाइटल क्लैश के तनावपूर्ण क्षणों में नाइट राइडर्स की पारी में आंद्रे रसेल (Andre Russell) का विकेट उनके लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ।

22 रन पर बैटिंग कर रहे आंद्रे रसेल को रनआउट होकर वापस जाना पड़ा जिसके बाद उनका गुस्सा देखते ही बनता था। आंद्रे रसेल 3 छक्के जमाकर लय में नजर आ रहे थे। रसेल ने शॉट खेलते ही रन के लिए दौड़ लगा दी गेंद पैट्रियट्स के कप्तान एविन लुईस जो एक्स्ट्रा कवर कि दिशा में फील्डिंग कर रहे थे उनके पास गई।

Related Cricket News on The 6ixty