The bcci
वर्ल्ड कप के आगाज से पहले BCCI के सीनियर अधिकारी ने उठाए हैरत भरे सवाल
30 अप्रैल। भारत में क्रिकेट के मौजूदा घरेलू सीजन का समापन रांची में खेले गए महिला अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल के साथ हो गया। इस दौरान कुल 2024 मैच खेले गए जिसमें 37 टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी, लेकिन बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने संगठन में घरेलू सीजन को लेकर गैरपेशेवर रवैये को अपनाने का आरोप लगाया है।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया है कि महा प्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम के नेतृत्व में नई टीम किस तरह अपना काम करने में विफल रही। उन्होंने साथ ही कहा है कि घरेलू क्रिकेट में कई तरह की समस्याएं आईं साथ ही सौरभ गांगली की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति की कई सिफारिशों को नजरअंदाज भी किया गया।
अधिकारी ने कहा, "बड़े घरेलू सीजन को लेकर हो रही बातें इस बात को नहीं छुपा सकती कि किस तरह बीसीसीआई के स्टाफ ने इसे बरबाद किया। उन्होंने योग्यता के नियम को सीजन के मध्य में ही बदल दिया। विशेष भत्ता कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को दिया गया, गांगुली की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति की सिफारिशों को नजरअंदाज किया गया, नए अंपायरों की नियुक्ति सवालिया तरीके से की गई, अंपायरों को जांचने और भर्ती करने की प्रक्रिया को किस तरह कमजोर किया गया, कई मैदानों पर वीडियो कैमरा नहीं थे जिसके कारण फुटेज रिकार्ड नहीं की जा सकी और इसी कारण अहम चीज चली गई। इस तरह के कई वाक्ये हुए हैं।"
इस सीजन खिलाड़ियों की योग्यता को लेकर जो पैमाने थे उन पर भी प्रश्न चिन्ह बना रहा। लोढ़ा समिति की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए इस सीजन नौ नई टीमों को घरेलू सीजन में मौका मिला जिन्होंने दूसरे राज्यों से खिलाड़ी भी अपनी टीम में शामिल किए, लेकिन इसे लेकर खिलाड़ियों की योग्यता को परखने के जो पैमाने थे उनमें काफी गड़बड़ियां सामने आईं।
उन्होंने कहा, "सच्चाई यह थी कि अंतिम-11 में जो खिलाड़ी थे उनमें से कई की योग्यता पर सवाल थे। यह दाग बीसीसीआई के इतिहास में हमेश रहेगा। प्रशासन को इस सीजन को लेकर ज्यादा हो-हल्ला नहीं करना चाहिए।"
Related Cricket News on The bcci
-
सचिन, लक्ष्मण हितों के टकराव के मामले की सुनवाई के लिए लिया गया यह फैसला
नई दिल्ली, 28 अप्रैल | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने निर्णय लिया है कि हितों के टकराव मामले में लोकपाल के साथ मुंबई इंडियन के मेंटॉर सचिन तेंदुलकर और ...
-
बीसीसीआई ने बुमराह, शमी, जडेजा और पूनम का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया
27 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और पूनम यादव का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चुनी गई प्रशासकों की ...
-
अर्जुन अवॉर्ड नामांकन को लेकर शनिवार को चर्चा करेंगे बीसीसीआई, सीओए,इस मुद्दे पर होगी चर्चा
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (CRICKETMORE)| सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अर्जुन अवॉर्ड के नामांकन के लिए... ...
-
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के महिला-पुरुष क्रिकेट को मिलाने को लेकर BCCI ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जब महिला टी-20 चैलेंज के लिए तीन टीमों का ऐलान किया तब उन तीन टीमों में किसी भी आस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी का नाम न ...
-
महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा,देखें कब-कब होंगे मैच
मुंबई, 23 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ वीक के दौरान होने वाले महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ...
-
BCCI का बड़ा फैसला, करण जौहर चैट शो मामले में केएल राहुल-पांड्या को दी गई सजा, जानिए क्या…
नई दिल्ली, 20 अप्रैल| टीवी चैट शो (कॉफी विद करण) पर विवादस्पद बयान देने के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के. जैन ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ...
-
खिलाड़ियों की तरह अंपायरों के लिए भी नियम होने चाहिए, BCCI कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी का बयान
नई दिल्ली, 12 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अंपयारों से गलत व्यवहार के कारण मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना ...
-
BREAKING NEWS: 2019 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगी टीम इंडिया की घोषणा,हो गया एलान
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (CRICKETNMORE)| एम.एस.के प्रसाद के नेतृत्व में राष्ट्रीय चयनकर्ता मुंबई में 15 अप्रैल को एक बैठक करके इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम चुनेंगे। वर्ल्ड ...
-
वर्ल्ड कप से पहले तक पांड्या-राहुल विवाद को खत्म करना चाहता है बीसीसीआई
नई दिल्ली, 2 अप्रैल | टीवी चैट शो पर महिलाओं के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के.जैन ने हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल ...
-
रिकी पोंटिंग बोले,वर्ल्ड कप से पहले वर्कलोड को लेकर बीसीसीआई से नहीं हुई बातचीत
मुंबई, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शनिवार को कहा कि वर्ल्ड कप को देखते हुए लीग में खिलाड़ियों के वर्कलोड को ...
-
बीसीसीआई का बड़ा फैसला, 6 महीने तक नाडा के साथ काम करने पर हुआ राजी
नई दिल्ली, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चुनी गई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने सोमवार को मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन शशांक... ...
-
BREAKING: इस दिन हो सकता है आईपीएल 2019 के पूरे शेड्यूल का एलान
नई दिल्ली, 16 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया है कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में होने वाले सभी मैचों ...
-
सर्वोच्च अदालत ने नरसिम्हा को बीसीसीआई में बनाया मध्यस्थ, राज्य संघों में खुशी
नई दिल्ली, 14 मार्च - सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे और न्यायमूर्ति ए. एम. सप्रे की पीठ द्वारा सुने जा रहे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और उससे मान्यता प्राप्त राज्य संघों के ...
-
सर्वोच्च अदालत ने लिया फैसला, नरसिम्हा को बीसीसीआई में बनाया मध्यस्थ
दिल्ली, 14 मार्च | सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे और न्यायमूर्ति ए. एम. साप्रे की पीठ द्वारा सुने जा रहे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और उससे मान्यता प्राप्त राज्य संघों के ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago