The board
इंग्लैंड लांयस के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश का ऐलान
मुंबई, 14 जनवरी - अखिल भारतीय सीनियर चयनसमिति ने सोमवार को इंग्लैंड लांयस के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान युवा बल्लेबाज-विकेटकीपर ईशान किशन को सौंपी गई है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
टीम में वो खिलाड़ी नहीं चुने गए हैं रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में हिस्सा ले रहे हैं। इंग्लैंड लांयस और बोर्ड अध्यक्ष एकादश 18-19 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेंगी।
टीम में लेग स्पिनर मयंक मारकंडे और हरफनमौला खिलाड़ी जयंत यादव को चुना गया है। वहीं ऋतूराज गायकवाड़ और अनमोलप्रीत सिंह को भी टीम में जगह मिली है।
बोर्ड अध्यक्ष एकादश : ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतूराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, दीपक हुड्डा, रजत पाटीदार, रिकी भुई, हिम्मत सिंह, मयंक मारकंडे, जयंत यादव, पप्पू रॉय, पंकज जायसवाल, तुषार देशपांडे, नवदीप सैनी।
आईएएनएस
Related Cricket News on The board
-
एशिया कप 2020 की मेजबानी करेगा ये देश, टी-20 फॉर्मेट में होगा टू्र्नामेंट
लाहौर,13 दिसंबर (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एशिया कप-2020 की मेजबानी मिल गई है, जससे पाकिस्तान में एक दशक बाद फिर से क्रिकेट लौटने के कगार पर है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के... ...
-
एशिया कप 2020 की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिली,इस फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
13 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने 2020 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सौंपी है। यह टूर्नामेंट इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा,लेकिन यह साफ नहीं हो पाया... ...
-
IPL 2019 से बाहर हुआ ये खतरनाक गेंदबाज,बोर्ड ने नहीं दी ऑक्शन में शामिल होने की इजाजत
9 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने उन्हें इस टूर्नामेंट में शामिल होने... ...
-
SA vs PAK: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, इन 3 खिलाड़ियों…
7 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरु होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। घुटने की चोट के ...
-
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
6 दिसंबर। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान के साथ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बल्लेबाज जुबैर हम्जा को पहली बार 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 23... ...