To bcci
राज्यों के मताधिकार के फैसले का अधिकार सुप्रीम कोर्ट को, बीसीसीआई वकील ने कही ऐसी बात
7 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने सोमवार को कहा था कि 26 राज्य संघ बीसीसीआई के नए संविधान पूरी तरह अपना चुके हैं से बंधे हुए हैं और इन्होंने चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर लिए हैं।
चार संघों ने हालांकि अभी चुनाव अधिकारी नियुक्त नहीं किया है। राय ने यह भी कहा कि संविधान के किसी भी नियम का उल्लंघन राज्य संघों को चुनाव से अयोग्य कर देगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट के वकीलों और राज्य संघों का कहना है कि यह निर्णय लेना सीओए का नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है।
आईएएनएस से बात करते हुए राज्य संघों के वकील अनमोल चिंताले ने साफ कर दिया कि जहां तक राज्य संघों की बात है तो यह निर्णय लेना कि किसी राज्य संघ ने नए संविधान के नियमों का पालन किया है या नहीं, सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है, न कि सीओए के अधिकार क्षेत्र में। सीओए को यह काम दिया गया है कि वह कोर्ट को यह बताए कि कितने राज्य संघों ने बीसीसीआई के संविधान का पालन किया है।
अनमोल ने कहा, "बीसीसीआई के नए संविधान को सुप्रीम कोर्ट ने पास किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राज्य संघों को अपने संविधान को बीसीसीआई के संविधान के आधार पर ही बनाना होगा। सभी राज्य संघों ने या तो अपने संविधान में संशोधन किया और उसे पंजीकृत कराया या फिर उसे भंग करते हुए बीसीसीआई के संविधान को लागू किया। यही संविधान सीओए को भेजे गए हैं ताकि वह इस बात की जांच कर सके कि वे सही तरीके से तैयार किए गए हैं या नहीं। इस पर सीओए ने कुछ ऐसे प्वाइंट्स का जिक्र करते हुए उन्हें राज्य संघों को भेज दिया कि कुछ मामलों में उनका संविधान बीसीसीआई के संविधान से मेल नहीं खाता है।"
बीसीसीआई वकीक गुंजन ऋषि ने कहा कि यह हालात इसलिए पैदा हुआ है क्योंकि 'सिमिलर लाइंस' का राज्य संघों ने अपने हिसाब से अलग-अलग अर्थ लगाया। सीओए ने बाद में साफ किया कि इसका मतलब जस का तस है लेकिन इसके बावजूद राज्य संघ इसे लेकर स्थिति साफ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से पास गए। इसी बीच, सीओए ने तमाम शंकाओं के बीच यह अर्थ लगा लिया कि राज्य संघ सुप्रीम कोर्ट द्वारा पास किए गए संविधान के आधार पर काम करने के लिए तैयार नहीं हैं।
ऐसे में जबकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के पास है और वह जब तक शंकाओं का समाधान नहीं कर देता, तब तक सीओए यह निर्णय नहीं ले सकता कि राज्य संघों द्वारा तैयार संविधान मूल संविधान से मेल खाता है या नहीं। इसे लेकर जल्दबाजी की जा रही है और इसी कारण चुनावों को लेकर विनोद राय का हालिया बयान आया है।
Related Cricket News on To bcci
-
भारतीय टीम को कब मिलेगा नया कोच, बीसीसीआई जल्द लेगी फैसला
3 अगस्त। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय टीम का मुख्य कोच चुनने के लिए कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़, शांथा रंगास्वामी की तीन सदस्यीय नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन किया। लेकिन इसके बाद ...
-
भारतीय क्रिकेट का घरेलू सीजन 17 अगस्त से, न्यूट्रल क्यूरेटर बनाएंगे पिच
नई दिल्ली,2 अगस्त | 2019-20 के घरेलू सीजन का खाका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तैयार कर लिया है। महानिदेशक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने इस कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा है और इसके मुताबिक 17 ...
-
पृथ्वी शॉ ने 8 महीने का बैन लगने का बाद लिखी दिल की बात,बताया उनसे हुई क्या गलती
नई दिल्ली, 31 जुलाई | युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मंगलवार को कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा बैन किए जाने से वे निराश हैं, लेकिन वह अपने किए की पूरी जिम्मेदारी लेने को ...
-
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर BCCI ने लगाया 8 महीने का बैन,ये है वजह
मुंबई, 30 जुलाई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डोपिंग नियमों के उल्लंघन करने पर बैन कर दिया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। ...
-
टीम इंडिया के साथ सीईओ, सीएफओ के अमेरिका जाने पर BCCI सदस्य परेशान,उठाया ये सवाल
नई दिल्ली, 30 जुलाई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी भारतीय टीम के साथ अमेरिका जा रहे हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ फ्लोरिडा में दो टी-20 मैचों ...
-
BCCI अधिकारियों की वेतन वृद्धि को लेकर सीओए विभाजित
नई दिल्ली, 30 जुलाई | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) की बीते शुक्रवार को यहां हुई बैठक तब तक ठीक जा रही थी जब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ...
-
टाइटल स्पांसर के लिए बीसीसीआई-सीओए की टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल
नई दिल्ली, 27 जुलाई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कार्यकारियों ने फैसला किया है कि बोर्ड की टाइटल स्पांसर के लिए टेंडर प्रक्रिया 29 जुलाई को शुरू होगी और यह एम जंक्शन के साथ ...
-
BCCI अधिकारी ने कहा,सीओए को 'पे एंड प्ले' रैकेट के बारे में बताया था
नई दिल्ली, 27 जुलाई | दिल्ली पुलिस ने जहां घेरलू क्रिकेट में पैसे देकर खेलने का एक और मामला उजागर किया है वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इससे परेशान है। यहां तक की प्रशासकों ...
-
शास्त्री और कोहली एक-दूसरे के पूरक, कोच बदलना खतरनाक : बीसीसीआई
नई दिल्ली, 25 जुलाई - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय टीम के मुख्य कोच और सपोर्टिग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे ...
-
लिमिटेड डीआरएस आंखों में धूल झोंकने जैसा : बीसीसीआई
नई दिल्ली, 20 जुलाई - पिछले घरेलू सीजन में खराब अंपायरिंग के कारण निशाने पर आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के मार्गदर्शन में इस साल रणजी ट्रॉफी के नॉक आउट ...
-
रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में पहली बार होगा ऐसा,बीसीसीआई ने किया ऐलान
मुम्बई, 19 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साफ कर दिया है कि इस सीजन में रणजी नाकआउट मुकाबलों में लिमिटेड डीआरएस का उपयोग किया जाएगा। बीसीसीआई के मुताबिक डीआरएस में हॉकआउ और ...
-
सीओए की नीति पर फूटा बीसीसीआई अधिकारियों का गुस्सा
नई दिल्ली, 18 जुलाई - प्रशासकों की समिति (सीओए) ने गुरुवार को फैसला किया है कि न ही कोई भी अधिकारी और सीईओ अब से क्रिकेट समिति की बैठक का हिस्सा होंगे। अभी तक चयन समिति ...
-
बीसीसीआई सचिव चयन बैठकों में शामिल नहीं होंगे : सीओए
18 जुलाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने फैसला किया है कि ना तो कोई अधिकारी और ना ही बोर्ड के सीईओ क्रिकेट ...
-
सीओए के कोच नियुक्त में जल्दबाजी पर बीसीसीआई अधिकारियों ने उठाए सवाल, कही ऐसी बातें
17 जुलाई। सर्वोच्च अदालत द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए गठित की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीते मंगलवार को भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे हैं। ...