Toilet break: Cricket News & Match Updates
जब टेस्ट मैच के बीच टॉयलेट भागे मैथ्यू रेनशॉ, बन गया क्रिकेट का सबसे अनोखा रिकॉर्ड
Cricket Tales - इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की जो टीम भारत टूर पर है उसके एक क्रिकेटर मैथ्यू रेनशॉ (Matt Renshaw) हैं- उनके लिए ये टूर कॉल अप है। सबसे पहले उनका क्रिकेट परिचय : 19 साल की उम्र में, क्वींसलैंड के लिए शेफ़ील्ड शील्ड शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए थे। ओपनर बल्लेबाज, 20 साल की उम्र में टेस्ट टीम में आ गए और 6 वीं पारी में पहला शतक (184) बना दिया। सिर्फ 12 फर्स्ट क्लास मैच खेल कर टेस्ट टीम में आए थे। शुरुआती कामयाबी के बाद वैसे रन न बने। भारत आए थे 2017 में भी और तब पहले दो टेस्ट में दो स्कोर 50 वाले थे पर उसके बाद तो कभी रन बने और कभी नहीं। जोहान्सबर्ग टेस्ट के 'बॉल टेम्परिंग केस' के मद्देनजर टेस्ट टीम में लौटे पर वही अंदर-बाहर का सिलसिला चल रहा है।
इस क्रिकेट परिचय में कहीं भी उनके नाम के साथ जुड़े एक अनोखे रिकॉर्ड का जिक्र नहीं होता। एक ऐसी बात, जो कम से कम, इंटरनेशनल क्रिकेट में न तो इससे पहले कभी देखी गई थी और न उसके बाद देखी गई। ऐसी बात- शायद कभी कोई इसमें शामिल नहीं होना चाहेगा? मैथ्यू रेनशॉ अब भारत में हैं और संयोग से ये किस्सा भी उनके पिछले भारत टूर का है। Read More...
Related Cricket News for Toilet break - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54