Tom latham: Cricket News & Match Updates
1st Test: लैथम और विलियमसन ने जड़े अर्धशतक, दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूज़ीलैंड का पहली पारी में स्कोर 255/4
न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 72 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए है। वो श्रीलंका द्वारा पहली पारी में बनाये गए स्कोर से 50 रन पीछे है। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक डेरिल मिचेल 60 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर खेल रहे थे। टॉम ब्लंडेल 52 गेंद में एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों 5वें विकेट के लिए 59* (105) रन जोड़ चुके हैं। वहीं केन विलियमसन ने 104 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। टॉम लैथम ने 111 गेंद में 6 चौको की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। Read More...