न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने रचा इतिहास, ये बड़ा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम (Image Source: Google)
भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले के दौरान भारत 147 साल पुराने टेस्ट इतिहास में रेड-बॉल प्रारूप में एक साल में 100 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है।
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान एक साल में सर्वाधिक छक्के (89) लगाने के इंग्लैंड के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। इंग्लैंड ने 2022 में रिकॉर्ड बनाया था। भारत 2021 में 87 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूज़ीलैंड 2014 में 81 छक्कों और 2013 में 71 छक्कों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर है।
यशस्वी जायसवाल ने इस साल रेड-बॉल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाए हैं। उनके बाद क्रमश: 16 और 11 छक्कों के साथ शुबमन गिल और कप्तान रोहित हैं।