Traffic challan: Cricket News & Match Updates
रांची में MS Dhoni की कार का कटा चालान, ओवरस्पीडिंग का लगा फाइन; जाने सारा मामला यहां
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रांची में उनके नाम पर रजिस्टर्ड कार का ओवरस्पीडिंग के कारण चालान काटा गया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब उनसे जुड़ा एक जमीन विवाद भी चर्चा में है।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम पर रजिस्टर्ड एक कार पर रांची में ओवरस्पीडिंग का जुर्माना लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची स्थित उनके फार्महाउस के पास वाहन तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहा था। शहर की स्वचालित ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली ने इस उल्लंघन को रिकॉर्ड किया, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ₹1000 का ई-चालान जारी किया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए हुई है और वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर चालान जारी किया गया Read More...
Related Cricket News for Traffic challan - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16