Travis head mohammed siraj fight: Cricket News & Match Updates
यॉर्कर, बोल्ड और बवाल! एडिलेड में DSP सिराज और ट्रेविस हेड के बीच हुई लड़ाई; देखें VIDEO
Travis Head And Mohammed Siraj Fight Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Test) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 का दूसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है जहां शनिवार, 7 दिसंबर (एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन) को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) के बीच मैदान पर जुबानी जंग हुई। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग के 82वें ओवर में घटी। ट्रेविस हेड तूफानी अंदाज में 140 रन की शानदार खेल चुके थे और अब उन्हें रोकना काफी मुश्किल नज़र आ रहा था। ऐसे में मोहम्मद सिराज ने हेड को चकमा देने के लिए अपने पिटारे से एक घातक यॉर्कर निकाला। उन्होंने जड़ पर ये बॉल डिलीवर किया जिस पर हेड पूरी तरह भौचक्के रह गए। वो ये बॉल खेल ही नहीं पाए और पूरी तरह क्लीन बोल्ड हो गए। Read More...