Advertisement
Uae: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO : जीता यूएई लेकिन सेलिब्रेशन मनाया नीदरलैंड ने, देखिए कैसे झूमे नीदरलैंड के खिलाड़ी
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने जिलॉन्ग में नामीबिया को सात रनों से हराकर उन्हें भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यूएई के खिलाफ नामीबिया की चौंकाने वाली हार का मतलब था कि नीदरलैंड टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण में पहुंच गया। अब नीदरलैंड और श्रीलंका की टीम ने सुपर-12 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यूएई की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा जो कि नीदरलैंड की टीम का है।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नीदरलैंड के खिलाड़ी भी अपने ड्रेसिंग रूम में इस मैच को देख रहे होते हैं और जैसे ही यूएई की टीम नामीबिया को हराती है वैसे ही नीदरलैंड की टीम के खिलाड़ी खुशी से झूम उठते हैं। उनकी टीम का ये वाइल्ड सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर छा चुका है और फैंस इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं। Read More...
Related Cricket News for Uae - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement